गाजियाबाद पुलिस ने पटना से मशहूर यूट्यूबर और भोजपुरी अभिनेता मनी मेराज को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक महिला यूट्यूबर ने रेप, जबरन धर्म परिवर्तन, गर्भपात कराने और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।
पुलिस के मुताबिक, यह मामला करीब तीन साल पुराना है। महिला की शिकायत पर लगातार जांच चल रही थी। आरोप है कि मनी मेराज ने न केवल महिला के साथ शारीरिक शोषण किया बल्कि उससे लाखों रुपये ठग लिए।
गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी को पटना से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस अब इस पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
Tags
🛑 ENTERTAINMENT 🛑